
सबली के पास अवैध निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अवैध निर्माण व अवैध कॉलोनी की बाढ़ आ रही है। हापुड़ से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर अनेक अवैध निर्माण हो रहे हैं, अथवा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण किया जा रहा है। हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण इस ओर से आंखें मूंदे हैं।
ताजा मामला गांव सबली के गेट के सामने का प्रकाश में आया है। सबली गेट के सामने एक व्यवसायिक भवन का निर्माण तेजी से हो रहा है। बहु मंजिले भवन को देखने से पता चलता है की जमीन पर अतिक्रमण के साथ-साथ हवा में भी अतिक्रमण चल रहा है। भवन निर्माण में बिना हिसाब-किताब वाले धन को खपाया जा रहा है और निर्माण सामग्री पर जीएसटी का भी भुगतान नहीं किया गया है। प्राधिकरण को इस और ध्यान देकर जरूरी कार्रवाई करनी चाहिए।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























