
कैली में 15 हजार वर्ग मीटर में अवैध कॉलोनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अवैध रूप से कॉलोनी काटकर जेब भरने वालों का धंधा खूब चमक रहा है और यह धंधेबाज किसान व प्रदेश सरकार को राजस्व की हानि पहुंचा रहे हैं।
ताजा मामला हापुड़ के पास के गांव कैली से सामने आया है। मेरठ रोड पर स्थित गांव कैली के बस अड्डा से चंद कदमों की दूरी पर सीधे हाथ पर मेरठ बुलंदशहर बाईपास के निकट करीब 15 हजार वर्ग मीटर में एक अवैध कालोनी काटी गई है जिसमें करीब 80 प्लॉट चिन्हित किए गए हैं और 15-20 हजार रुपए गज के दाम पर बेची जा रहे हैं। कॉलोनी का नक्शा बाजार में आ चुका है।
सूत्र बताते हैं की धंधेबाज ने एक किसान की भूमि को सब्जबाग दिखाकर सस्ते दाम पर खरीद लिया है और अगले 6-7 माह में प्लॉटों का बैनामा किसान से सीधे खरीददारों को कराया जाएगा। यानी की संपत्ति कर के मामले में किसान को ही आयकर विभाग से नोटिस आएगा , जबकि धंधेबाज नफा वसूली कर उड़न छू हो जाएंगे। धंधेबाज ने कॉलोनी स्थल पर बाउंड्री कराकर 20-25 फुट सड़के भी बना दी हैं और पेड़ पौधे भी लगा दिए हैं नाली बनाने की तैयारी है।
प्राधिकरण के नियमों के मुताबिक बिना अनुमति के एक भूमि को उपखंड में बताकर बेचना नियम विरुद्ध है ऐसी अवैध कॉलोनी में प्राधिकरण आवासीय/व्यवसायिक भवन का मानचित्र स्वीकृत नहीं करता है। लैंडयूज परिवर्तित न कराकर सरकार को राजस्व का चूना लगाना है। धंधेबाज प्रॉपर्टी के कारोबार में काले धन का खुलकर निवेश कर रहे हैं।
यदि सरकार इस और नजर कर ले तो प्रदेश सरकार को भारी राजस्व मिल सकता है।
#आयकर
#ईडी
#यू पी सरकार
#मेरठ विकास प्राधिकरण
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)































