हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में अवैध कालोनी का धंधा जारी है और धंधेबाज एचपीडीए की अवैध कालोनियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई को अंगूठा दिखा रहे है। हापुड़ के चितौली रोड पर पीडब्लयूडी के सामने करीब 75 सौ वर्ग भूमि कुछ लोगों ने खरीदी है, जो कृषि भूमि है। भूमि का लैंड उपयोग भी नहीं बदला गया है। कालोनी की प्लाटिंग कर बिक्री शुरु कर दी गई है। प्लाटिंग का नक्शा भी जारी कर दिया गया है। सूत्र बताते है कि अवैध कालोनी में बिचौलियों के माध्यम से कुछ प्लाटों का बैनामा भी कर दिया गया है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























