यूनानीपैथी की आड़ एलोपैथी से इलाज










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): जिला पंचायत हापुड़ के वार्ड-6 निर्वाचित सदस्य डा. तमकीन के क्लीनिक पर स्वास्थय विभाग की टीम ने छापा मारकर क्लीनिक से एलोपैथिक दवाइयां व इंजैक्शन सील किए है। जिला पंचायत सदस्य का यह क्लीनिक सिम्भावली थाना के अंतर्गत हिम्मतपुर रोड पर है। यह छापामार कार्रवाई शनिवार की शाम को की गई। डा.तमकीन के पास बीयूएमएस की डिग्री है जिस के तहत वह केवल यूनानी पैथी से मरीजों का इलाज कर सकते है, परंतु स्वास्थय विभाग के शीर्ष अधिकारियों को यह जानकारी मिली थी कि चिकित्सक यूनानी पैथी की आड़ में एलोपैथी इलाज कर रहा है,जो मरीजों की जान लेवा सिद्ध को सकता है। एसीएमओ डा.वेद प्रकाश गुप्ता की अगुवाई में सीएचसी सिम्भावली प्रभारी आनंदमणि आदि की टीम ने शनिवार की शाम को डा. तमकीन के क्लीनिक पर छापामार कर कार्रवाई की और डस्टबीन जिसमें एलोपैथी दवाओं के रेपर, शीशी तथा इंजेक्शन आदि पड़े हुए थे सील कर दिया। क्लीनिक से बरामद एलोपैथी दवाएं व इंजैक्शन को सील करके टीम साथ ले गई। एसीएमओ डा. वेदप्रकाश गुप्ता ने बताया कि क्लीनिक पर अनियमिताएं मिली है और चिकित्सक को नोटिस जारी कर दो दिन में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद ही अग्रिम विधि कार्रवाई की जाएगी।

Brainwaves International School ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606







Related Posts

शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित

🔊 Listen to this शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा, शाहपुर जट्ट, कुचेसर चोपला,…

Read more

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित

शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा
error: Content is protected !!