वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के नियमों पर आईआईए की चर्चा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आई. आई. ए. हापुड़ धीरखेड़ा चैप्टर की एक बोर्ड मीटिंग चैप्टर चेयरमैन शान्तनु सिंघल की अध्यक्षता में गुरुवार को सम्पन्न हुई। मीटिंग में सर्वप्रथम सभी बोर्ड मेंबर्स ने राजेन्द्र गुप्ता को विशिष्ट आमंत्रित केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाए जाने पर बधाई दी तथा प्रमोद गोयल को मण्डलीय सचिव मेरठ-1, बनाए जाने पर बधाई दी गई। प्रमोद गोयल ने कहा कि वो एमएसएमई इंडस्ट्री के हित के लिए सभी कार्य करेंगे।
मीटिंग में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के कड़े नियमों पर चर्चा हुई जिसके अनुसार आने वाले महीनों में इंडस्ट्री में डीज़ल जनरेटर चलाने पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। इससे बिजली बाधित होने पर इंडस्ट्री बंद हो जाएगी तथा लेबर के लिए रोज़गार का बहुत बड़ा संकट खडा हो जाएगा। इस संदर्भ में आईआईए का एक प्रतिनिधि मण्डल जल्द ही उच्च अधिकारियों से मिलेगा।
एक प्रतिनिधि मंडल विद्युत विभाग के अधिकारियों से भी मिलेगा। उन्हें इंडस्ट्री एरिया में अघोषित विद्युत कटौती पर रोक लगाने की मांग की जायेगी और इंडस्ट्री को मिल रहे गलत बिजली बिल की समस्या से भी अवगत कराया जाएगा। मीटिंग में नए उद्योग लगाने पर एचपीएडए द्वारा पूर्ण प्लॉट एरिया पर लिए विकास शुल्क के खिलाफ आईआईए द्वारा लड़ी जाने वाली लड़ाई पर भी विस्तार से चर्चा हुई और आगे की रणनीति तैयार की गई।
मीटिंग का संचालन सचिव पवन शर्मा द्वारा किया गया। मीटिंग में सीईसी मेम्बर अशोक छारिया , राष्ट्रीय सचिव विजय शर्मा , कोषाध्यक्ष सतीश बंसल, धीरज चुग , सौरभ अग्रवाल , नीरज गुप्ता , कपिल अरोड़ा , प्रशान्त मित्तल , प्रतीक जैन , अतुल गोयल, गौरव अग्रवाल व संदीप चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!