अकेलेपन का ख्याल मन में आए तो माता – पिता से बात करें : सीएमओ










अकेलेपन का ख्याल मन में आए तो माता – पिता से बात करें : सीएमओ

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : परीक्षा में अच्छे नंबर लाने की होड़ में न पड़े, बल्कि सीखने के लिए पढ़ें, अच्छे नागरिक बनने के लिए पढ़ें। य‌ह बातें बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. सुनील कुमार त्यागी ने कहीं। वह किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयो‌जित कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। सीएमओ ने कहा जीवन में केवल पैसे के लिए कोई काम न करें, काम वह करें जिससे संतुष्टि मिलती हो।
उन्होंने कहा- किशोरावस्था में मन चंचल होता है। कई बार अच्छे नंबर नहीं आने पर मन में गलत ख्याल आने लगते हैं। जब कभी कोई बात परेशान करे और यह लगे कि हम अकेले हैं, तो अपने माता – पिता से बात करें। अपने टीचर को मन की बात बताएं और जरूरत पड़े को डॉक्टर से परामर्श लें। यह मानसिक रोग हो सकता है। मानसिक रोग भी अन्य रोगों की ही तरह होता है। शुरूआत में केवल काउंसलिंग से ही मानसिक रोग का उपचार संभव है।
स्वच्छता को सेहत का मूल मंत्र बताते हुए सीएमओ ने पौष्टिक आहार लेने की भी बात कही। किशोरियों को माहवारी के दौरान सेनेटरी नेपकिन का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा फास्ट फूड खाने से बचें और घर का बना उच्च प्रोटीन युक्त भोजन करें।

गाजियाबाद: ATS Mall में पाएं प्री लीजड शॉपस मल्टी ब्रेंड्स || मात्र 55 लाख से शुरु: 7037903700








Related Posts

गढ़मुक्तेश्वर: अनियंत्रित ट्रक ने अल्मोड़ा निवासी युवक को कुचला, मौत

🔊 Listen to this गढ़मुक्तेश्वर: अनियंत्रित ट्रक ने अल्मोड़ा निवासी युवक को कुचला, मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के स्याना चौपला फ्लाईओवर के नीचे सोमवार को…

Read more

जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय

🔊 Listen to this जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के अनुसार रंगों का पर्व…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गढ़मुक्तेश्वर: अनियंत्रित ट्रक ने अल्मोड़ा निवासी युवक को कुचला, मौत

गढ़मुक्तेश्वर: अनियंत्रित ट्रक ने अल्मोड़ा निवासी युवक को कुचला, मौत

जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय

जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय

पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

पक्का बाग में अवैध निर्माण

पक्का बाग में अवैध निर्माण

फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया
error: Content is protected !!