👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के आवास विकास कालोनी की एक विवाहिता भी दहेज के लिए अपने ससुरालियों उत्पीड़न व शोषण का शिकार हुई है। विवाहिता ने मायके में आकर शरण ली है। विवाहिता के भाई ने महिला थाने में आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार हापुड़ की आवास विकास कालोनी की एक बेटी की शादी शांति विहार देहरादून के एक युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि विवाहिता के ससुरालिए दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न करते थे उसके साथ मारपीट करते थे और एक दिन गले में रस्सी डाल कर जान से मारने का प्रयास किया। विवाहिता के भाई ने आरोपी कासान उर्फ कासू, हाजिक, तबसूम, कायानात, सना, अनवर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अमृतसरी छोले व चूर-चूर नान का स्वाद नए तड़के के साथ: 8979755041






























