👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के फ्री गंज रोड की एक बेटी दहेज उत्पीड़न की शिकार हुई है और मायके में आकर शरण पाई है। आरोप है कि दहेज में दस लाख रुपए न देने पर दहेज प्रताड़ना की शिकार हुई है।
इस बेटी की शादी कंकरखेड़ा मेरठ के अंकुर स्नेही के साथ हुई है। आरोप है कि विवाहिता के ससुरालिए दस लाख रुपए की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसके ससुरालिए विवाहिता के साथ मारपीट करने लगे। जब ससुरालियों की प्रताड़ना असहनीय हो गई तो उसने पुलिस में पति, सास, ननद, नंदोई, आदि के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






























