हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रदूषण से मुक्ति व स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए कोका कोला कंपनी के गेट पर किसान सभा द्वारा चल रहा अनिश्चित कालीन धरना 18 वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता ब्रहमपाल सिंह ने की व संचालन अमरपाल ने किया ।
धरने का नेतृत्व कर रहे किसान नेता टीकम नागर ने कहा कि जल व वायु प्रदूषण से मुक्ति व रोजगार को लेकर लगभग दो साल से स्थानीय किसान यहां आंदोलनरत है। कई बार सम्बंधित अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया गया है लेकिन आज तक कोई समाधान नही हुआ। कंपनियों द्वारा क्षेत्र में भयंकर प्रदूषण फैलाया जा रहा है। जल दोहन किया जा रहा है। कोका कोला कंपनी के गेट पर 18 दिन से लगातार किसान महिलाओं सहित ठंड में धरने पर बैठे हैं लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हुई। यदि वार्ता में किसानों की समस्याओं का समाधान नही हुआ तो किसान महिलाओं सहित सैकड़ों की संख्या में पैदल मार्च कर 8 दिसम्बर को ग्रेटर नोएडा आ रहे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुँच कर अपने खून से लिखा ज्ञापन मुख्यमंत्री को देंगे।
नितिन प्रधान ने कहा कि किसी भी कीमत पर उद्योगपतियों की तानाशाही नही चलने देंगे। स्थानीय लोगों को रोजगार दिला कर रहेंगे। पर्यावरण को दूषित करने वालों पर कार्यवाही करा कर रहेंगे ।।
इस मौके पर हरिसिंह प्रधान,बेगराज नेता, वीरेंद्र प्रधान, विनीत नागर, प्रिन्स प्रधान, अजीत नागर, फरमान अली, धीरज नागर, मन्नू यादव, अबुजर चौधरी,सोनू प्रधान,वीरेंद्र भाटी, रतन सिंह,लीलू महाशय, अमरपाल महाशय,सतवीर सिंह,अभिषेक नागर,अंशुल नागर,सरला देवी,जगवती देवी,ओमवती देवी,आदि उपस्थित रहे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

































