किशोरी के साथ पति ने बनाए अप्राकृतिक संबंध, गर्भावस्था में पीटा, हुआ गर्भपात












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की नाबालिक को दिल्ली का एक युवक बहला-फुसला कर ले गया और उसके साथ निकाह कर लिया। दहेज में दो लाख रुपए की मांग न पूरी होने पर ससुर ने दुष्कर्म का प्रयास किया और पति ने अप्राकृतिक संबंध बनाए। साथ ही ससुराल पक्ष के लोगों ने नाबालिक को बेरहमी से पीटा जिससे उसका गर्भपात हो गया। मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर महिला थाना में पांच नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।


आपको बता दें कि पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में नाबालिक ने बताया कि पड़ोस के रहने वाला एक व्यक्ति का रिश्तेदार मोहम्मद यूसुफ दिल्ली के मंडोली के हर्ष विहार का रहने वाला है। 14 नवंबर 2023 को नाबालिक को बहलाकर अपने साथ ले गया और 18 नवंबर को यूसुफ ने नाबालिक के साथ निकाह कर लिया। नाबालिक की मां ने थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने दबाव बनाकर फैसला कर लिया और फैसलेनामे पर दोनों पक्षों के हस्ताक्षर कराकर थाने में जमा किए गए। इसके बाद ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपए की मांग करने लगे। मांग न पूरी होने पर पीड़िता को भूखा-प्यासा रखकर काफी दिनों तक कमरे में बंद करके रखा और नाबालिक के साथ ससुर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। साथ ही पति ने अप्राकृतिक संबंध बनाते हुए नाबालिक को बेरहमी से पीटा जिससे उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराकर न्याय की मांग की है।

एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर









  • Related Posts

    हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के कसेरठ बाजार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम सर्वे…

    Read more

    फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

    🔊 Listen to this फर्जी बैनामा करने पर दबोचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

    Read more

    You Missed

    हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

    हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

    फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

    फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

    सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

    सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

    लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

    लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

    गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

    गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

    “एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”

    “एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”
    error: Content is protected !!