
पति ने पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा की एक महिला ने अपने पति और ससुर पर दहेज हत्या और फोन पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बाप-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
समरीन ने बताया कि उसका निकाह 5 साल पहले गांव के ही नौशाद से हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद ही नौशाद ने दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मांग पूरी नहीं हुई तो उसका पति पिछले महीने उसे मायके छोड़ गया। पीड़िता का कहना है कि 7 सितंबर को उसके पति ने उसे फोन पर तीन तलाक देकर रिश्ते को खत्म कर दिया। मंगलवार को थाने पहुंची और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कमल डोसा: रात 12 बजे तक फ्री होम डिलीवरी, तीन डोसे के साथ एक मधुबन बड़ा फ्री: 7017570838






























