
पति ने फोन कर जीजा से कहा, “अपनी बहन को ले जाओ”, दहेज उत्पीड़न का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और जहर देकर मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई साहिल ने पति समेत चार ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
साहिल के अनुसार, उसकी बहन रूबीना का निकाह दो जुलाई 2017 को मेरठ के खरखौदा क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। छह अक्टूबर को उसके साथ मारपीट की गई। बाद में पति ने फोन कर जीजा से कहा कि अपनी बहन को ले जाओ।
परिजन जब ससुराल पहुंचे तो रूबीना बेहोशी की हालत में मिली। उसे बुलंदशहर रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





















