
महिला के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति को पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ व उसका विरोध करने पर पति की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला ने बताया कि वह अपने घर में बैठी थी जबकि उसका पति कमरे में आराम कर रहा था। इसी दौरान गांव का अंकित नामक युवक वहां पहुंचा और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने विरोध करते हुए शोर मचाया जिससे उसका पति बाहर आया। पति ने पत्नी को बचाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी युवक ने उसकी पिटाई कर दी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
























