
पति ने पत्नी व सास पर किया चाकू से हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लाहबक्शपुर स्थित अपनी ससुराल में रह रहे व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। चीख पुकार सुन आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए तो आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा। हालांकि पुलिस ने कुछ ही घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घायल मां-बेटी का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
गांव के रहने वाले बुंडू ने बताया कि कौशर का निकाह मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के बड्डा गांव के रहने वाले अब्दुल के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही अब्दुल अब्दुल्लाबक्शपुर में ससुराल में रहता है। सोमवार की दोपहर किसी बात को लेकर उसका पत्नी कौशर से विवाद हो गया जिसके बाद वह आग बबूला हो गया और उसने वहां रखे चाकू से कौशर की गर्दन सहित शरीर के हिस्सों पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। चाकू के हमले से पीड़िता बेहोश होकर गिर गई। युवक ने आंगन में बैठी सास पर भी चाकू से हमला कर उसे लहु लुहान कर दिया। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी मौके से फरार हो गया जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वहीं दोनों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी



























