
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज में गाड़ी और पांच लाख रुपए की मांग पूरी ना होने पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पति ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या का प्रयास भी किया। एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पिलखुवा की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि उसका निकाह छह अप्रैल 2019 को गौतमबुद्ध नगर दादरी के मोहल्ला नूरानी मस्जिद नई आबादी निवासी युवक से हुआ था। मायके वालों ने उसके निकाह में 10 लाख रुपए खर्च किए। निकाह के कुछ दिनों बाद से ही पति, ससुर, सास, ननंद और देवर दहेज में गाड़ी और पांच लाख रुपए की अतिरिक्त मांग कर उसका उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि अत्याचार काफी ज्यादा बढ़ गया और ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। हत्या का प्रयास भी किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।





























