👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अट्टा धनावली में पति और ससुर ने मिलकर महिला की हत्या का प्रयास किया। पीड़िता की बेटी ने दोनों के चुंगल से उसे छुड़ाया। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी सुनीता ने बताया कि उसकी शादी 2008 में अमित के साथ हुई थी। अमित और उसके पिता शराब पीने के आदी हैं जिन्होंने 20 सितंबर को उसके साथ मार पिटाई की और गले में फंदा डालकर हत्या का प्रयास किया। पीड़िता की बेटी ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपियों के चुंगल से अपनी मां को बचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ में लगने जा रहा है MEGA HAPUR EXPO, लें अपना फ्री वाउचर: 8218060054

























