हापुड, सीमन (ehapurnews.com): क्रीड़ा भारती हापुड द्वारा आयोजित खेल चेतना मेले के अंतर्गत अर्वाचन इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में शनिवार को शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 100 बच्चों ने प्रतिभा लिया । कार्यक्रम का उद्घाटन में मुख्य अतिथि मनीष महेश्वरी व अंशुल मित्तल, सभासद डॉ सुरभि गर्ग ने किया।मनीष महेश्वरी ने कहा कि खेल भी पढ़ाई के साथ जीवन का बहुत अभिन्न अंग है इससे स्वस्थ रहने के लिए ऊर्जा प्राप्त होती है। प्रधानाचार्य एलेग्जेंडर सर ने कहा पढ़ाई के साथ साथ खेलों का भी विद्यार्थी के जीवन में बहुत महत्व है। इसी को क्रियान्वयन करने के लिए खिलाड़ियों को उनके रुचि के खेलो का अभ्यास निरंतर हमारे खेल प्रशिक्षकों द्वारा कराया जाता है । प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल ने बताया कि क्रीडा भारती 1992 से खेलों के लिए कार्य कर रही है ।वह नव युवकों को स्पर्धाओं के माध्यम से मोटिवेशन प्रदान करती है “क्रीड़ा से निर्माण चरित्र का चरित्र से निर्माण राष्ट्र का” यह बोध वाक्य क्यों क्रियान्वयन करने के लिए निरंतर प्रगतिशील है। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का व विद्यालय परिवार का समय-समय पर विद्यालय परिसर में अपना सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ,जिला कोषाध्यक्ष आशीष गर्ग, जिला संरक्षक बृजेश, घनश्याम कश्यप , महेंद्र कुमार ,सुनील तोमर, सोहेल सचिव शतरंज एसोसिएशन, रंजन कुमार, मनोज अग्रवाल, शरद आदी रहे कार्यक्रम के पुरस्कार 12 सितंबर 2022 प्रातः 7:00 बजे होने वाली” एक दौड़ देश के नाम “कार्यक्रम में वितरित किए जाएंगे।
11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…
Read more
























