हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला राजीव बिहार में टूटी पाइप लाइन की वजह से सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो गया जिसकी वजह से क्षेत्र में पानी भी भर गया है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं पानी की बर्बादी अपने आप में चिंता का विषय है।
सोमवार की दोपहर राहगीरों की नजर इंटरलॉकिंग टाइल्स पर पड़ी जिसके नीचे बिछी अंडर ग्राउंड पाइप लाइन लीक होने लगी। लीक पाइप लाइन से पानी काफी तेजी से बह रहा है। स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि सैकड़ों लीटर साफ पानी बर्बाद हो गया है। बता दें कि अंडरग्राउंड पाइप लाइन जर्जर हो चुकी हैं जिसके चलते आए दिन इस तरह की तस्वीरें सामने आती रहती है।
जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय
🔊 Listen to this जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के अनुसार रंगों का पर्व…
Read more
























