
लायंस के मेडिकल जांच कैम्प से सैकड़ों हुए लाभान्वित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लायंस क्लब हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को आर्य समाज मंदिर में निशुल्क मेडिकल जांच कैम्प का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी डा.सुनील त्यागी व हापुड़ के भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती ने संयुक्त रुप से किया। शिविर में संत परमानंद हास्पिटल दिल्ली के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा.शेखर श्री वास्तव की अगुवाई में चिकित्सकों क दल ने रोगियों में घुटनों के दर्द, कमर दर्द, सायटिका आदि दर्दों की जांच की।

शिविर में 70 वर्ष व उससे अधिक आयु वाले 95 नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शिविर में करीब 250 लोग लाभान्वित हुए। डा.डी के वशिष्ठ, अनुज जैन, संजीव गोयल, अखिलेश गर्ग, विजय गोयल (कृषक) तथा सौरभ अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
कपड़े, कंबल, पर्दे, जूते आदि घर बैठे लौंडरी व ड्राईक्लीन कराएं: 7668818523






























