बैडमिंटन टूर्नामेंट में शामिल हुए सौ प्रतियोगी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): आठवाँ जिला स्तरीय स्वर्गीय गुलाब चंद जैन मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल व विधायक विजयपाल आढ़ती ने किया। इस टूर्नामेंट में लगभग 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में पूर्व क्रीडा अधिकारी दयानंद शर्मा, सुनील मोदी, अंडर-19 राष्ट्रीय पदक विजेता काजल पवार का सम्मान किया गया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने खिलाड़ियों को खेल का महत्व बताते हुए कहा कि हमारे लिए हमें हर उस दिन को खोया हुआ समझना चाहिए जिस दिन हमने एक बार भी कोई खेल नहीं खेला हो। खेल में हार जीत होती रहती है। मगर हारने का कभी मलाल नहीं करें। हारने वालों का अपना रुतबा होता है, मलाल वो करे जो दौड़ में शामिल नहीं थे।आयोजन सचिव सुधीर गोयल ने बताया कि हापुड़ में बैडमिंटन की शुरूआत दयानंद शर्मा गुरूजी द्वारा की गई। संचालन पूर्व राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी पुनीत शर्मा ने किया। कार्यक्रम के आयोजन स्टेट चैम्पियन वर्ग 65+ खिलाड़ी सचिव सुधीर गोयल, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी पुनीत कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खैरा, जिला बैडमिंटन सचिव संजीव गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, चीफ़ रैफरी कृष्ण गोपाल, जिला कोषाध्यक्ष बैडमिंटन संघ सनी, हेड कोच यशपाल। कार्यक्रम में राजीव सिंह, संदीप त्यागी, महबूब, अतीक अहमद, चक्रवर्ती गर्ग, जिला महामंत्री पुनीत गोयल,गुरुदेव आदि उपस्थित रहे।




























