👁 0 views Views
भाकियू संघर्ष की विशाल किसान महापंचायत 13 मई को
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष) की एक बैठक सोमवार को गढ़मुक्तेश्वर में हुई जिसमें आने वाली 13/5/2024 को तहसील मुख्यालय गढ़मुक्तेश्वर पर विशाल किसान महापंचायत करने का फैसला लिया। किसानों की विभिन्न समस्याओं को देखते हुए विशाल किसान महापंचायत की रणनीति बनाई गई। महापंचायत में किसानों की समस्याओं को उठाया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी रणनीति तैयार की जाएगी। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष का कहना है कि किसानों की समस्याओं पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। ऐसे में उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288































