हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हापुड़ में कहा कि तकनीक में प्रशिक्षित योग्य छात्र ही जीवन में आगे बढ़ते है। दिखावे के लिए डिग्री लेने वाले छात्र कभी तरक्की नहीं कर सकते। युवा स्टार्ट अप के जरिए जुड़े, सरकार हर सम्भव मदद को तैयार है।
कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल रविवार की रात को पंजाब केसरी के जिला प्रभारी सत्य प्रकाश सीमन के आवास पहुंचे, जहां बड़े भाई वेद प्रकाश अग्रवाल ने मंत्री जी का शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगारह के विभिन्न क्षेत्रों अपार सम्भावनाएं है। युवा उच्च व्यवसायिक शिक्षा लें.
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में गुंडों, माफियों में खलबली मची है। भ्रष्टाचारी भी घबराहट में है। सूबे में कानून का राज है। इस मौके पर कमल किशोर अग्रवाल. डा. रमेश अरोरा, हिमांशु अरोरा, दिनेश अग्रवाल, अखिल कुमार, अजय अग्रवाल मिट्ठन लाल आदि उपस्थित थे।
पनीर मात्र 260 रुपए किलो : 9870723581































