हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सफीकी मस्जिद के पास रविवार की रात को किसी समय चोर एक कबाड़ी के घर में घुस आए और घर से चांदी के गहने तथा नकदी चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह परिजनों की जब आंख खुली तो उन्हें चोरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पिलखुवा के मोहल्ला सफीकी मस्जिद में मोहम्मद आरिफ का मकान है। मोहम्मद आरिफ कबाड़ बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। रविवार की रात को आरिफ की पत्नी दानिशथा बच्चों के साथ घर में अकेली सोई हुई थी। इसी बीच चोर किसी समय घर में आ धमके और सामान लेकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि चोरों ने छत के रास्ते को चुना जिसके ज़रिए वह भीतर घुस आए और अलमारी का ताला तोड़ते हुए उसमें रखे चांदी के गहने और नकदी चोरी कर फरार हो गए। आंख खुलने पर महिला ने पति को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























