हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन प्रकरणों में ध्वस्तीकरण और एक प्रकरण में अवैध विकास कार्य को रुकवाया. एचपीडीए के अधिकारियों ने भगवान, लज्जाराम द्वारा रेलवे लाइन के पास लगभग 10,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, जितेंद्र उर्फ जीतू, सुनील कुमार, जनेश्वर, मूलचंद सहदेव द्वारा गांव दोयमी के पास की गई 30,000 वर्ग मीटर में अवैध प्लॉटिंग, अरुण कुमार शर्मा द्वारा गांव दोयमी में लगभग 50,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया. इसी के साथ एचपीडीए के अधिकारियों ने एक प्रकरण में अवैध विकास कार्य को भी रुकवाया.
एचपीडीए द्वारा चलाए गए इस अभियान में प्रभारी प्रवर्तन आरजी गर्ग, अवर अभियंता अंगद सिंह, देशपाल व थाना देहात पुलिस मौजूद रही

























