👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एचपीडीए की बोर्ड बैठक 14 दिसंबर को मेरठ मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में मेरठ में होगी जिसमें तीन पैट्रोल पंपों की स्वीकृति, शमन स्वीकृति, प्राधिकरण द्वारा विक्रय किए गए भूखंडों जिन पर किसानों एवं प्राधिकरण के मध्य भूमि विवाद एवं न्यायालय से स्थगन आदेश होने के कारण प्राधिकरण द्वारा आवंटन को अत्यधिक समय से कब्जा नहीं दिया जा सका है। ऐसे भूखंडों को प्राधिकरण अन्य रिक्त भूमि में समायोजित कर भूखंड दिए जाने का प्रस्ताव शामिल होगा। यह बैठक 63वीं बोर्ड बैठक होगी जो कई लिहाज से अहम मानी जा रही है।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884






























