हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने हाल ही में शिवा ढाबा मामा यादव समेत कई होटलों के खिलाफ कार्रवाई की थी। वहीं हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने जनपद में बने ढाबों को चेतावनी देना शुरू कर दिया है। इसके लिए एचपीडीए का सचल दस्ता प्रवर्तन दल विभिन्न स्थानों पर जाकर चेतावनी दे रहा है। एचपीडीए का कहना है कि यदि मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया तो अवैध रूप से बने होटल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ नितिन गौड़ ने अवैध रूप से बने होटल व ढाबा के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया हुआ है जिन्होंने अवैध रूप से बने ढाबों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में हाल ही में गढ़मुक्तेश्वर में शिवा ढाबा मामा यादव को सील कर दिया था। वहीं एचपीडीए के अधिकारी लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि यदि ढाबा मानचित्र स्वीकृत कराए बिना बनाया गया है तो जल्द ही नक्शा पास कर ले अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एचपीडीए ने ग्रैंड झिलमिल ढाबा, बिस्मिल्लाह मुस्लिम ढाबा व अन्य ढाबों पर जाकर चेतावनी दी।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






























