हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने आनंद विहार आवासीय योजना, प्रीत विहार आवासीय योजना, ट्रांसपोर्ट नगर योजना, टेक्सटाइल केंद्र योजना और तथा अवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत कार्य कराने के लिए सिविल कार्य, विद्युत कार्य, उद्यानिकरण के कार्य के लिए निविदा आमंत्रित की है। कुल 49 कार्यों के लिए अनुमानित लागत 3364.48 लाख रुपए आएगी। आनंद विहार आवासीय योजना में कुल 23, प्रीत विहार में 12, ट्रांसपोर्ट नगर में दो, टेक्सटाइल केंद्र योजना में सात और अवस्थापना विकास निधि में पांच कार्य किए जाने हैं जिनमें से 994.22 लाख से 13 विकास कार्य, 1851.33 लाख से सड़क के 13, 335.45 लाख से विद्युत के 11, 89.63 लाख से उद्यानीकरण के सात तथा 93.85 लाख से अनुरक्षण के पांच कार्य होंगे।
हापुड़ में खुल गया है QUIRKO’S CAFE N RESTO: 7895153497






























