
गढ़ में एचपीडीए ने दो अवैध निर्माणों पर की सीलिंग की कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में मानचित्र स्वीकृत कराए बिना हो रहे व्यावसायिक निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। एचपीडीए ने गढ़मुक्तेश्वर में स्याना चौपला एनएच- 9 के पास 110 वर्ग मीटर में जुफैल पुत्र यूनुस द्वारा किए गए व्यवसायिक तथा 130 वर्ग मीटर में गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में पलवाड़ा रोड पर जगवीर चौधरी द्वारा किए गए व्यावसायिक निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। मानचित्र स्वीकृत कराए किए गए अवैध निर्माण को सील कर दिया। इस अभियान में प्रभारी परिवर्तन कमल थापर, अवर अभियंता देशपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, प्राधिकरण का सचल दस्ता उपस्थित रहा।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
























