हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अवैध निर्माण के खिलाफ एचपीडीए की कार्रवाई लगातार जारी है. बुधवार को एचपीडीए ने धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र और स्वर्ग आश्रम रोड पर दो मामलों में ध्वस्तीकरण और चार प्रकरणों में सीलिंग की कार्रवाई की.
एचपीडीए के अधिकारियों ने धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में रियाजुद्दीन द्वारा 15000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, सुंदर कसाना द्वारा धीरखेड़ा में की गई 10000 वर्ग मीटर की अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध कार्रवाई की.
इसके साथ ही मेरठ रोड धीरखेड़ा में अशोक ग्रोवर द्वारा अवैध रूप से बनाई जा रही चार दुकानों, गैलरी, श्रीकांत द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में निर्मित दुकान, सरोज त्यागी पत्नी सौराज त्यागी के द्वारा खड़खड़ी स्वर्ग आश्रम रोड हापुड़ पर निर्मित गोदाम को सील किया है.
कार्रवाई के दौरान प्रभारी प्रवर्तन आर जी गर्ग, अवर अभियंता अंगद सिंह, देशपाल सिंह आदि मौजूद रहे.





























