
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। एचपीडीए द्वारा हापुड़ की एलएन रोड पर विनोद कुमार जैन द्वारा 3,000 वर्ग मीटर में काटी गई अवैध प्लाटिंग और साकेत कॉलोनी में संस्कार स्कूल के पीछे योगेंद्र अग्रवाल द्वारा 10,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान अवैध कॉलोनी के कॉलोनाइजरों में अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। इस दौरान रेडीमेड सीमेंट बाउंड्री को बुलडोजर ने कुछ ही सेकंड में ताश के पत्तों की तरह गिरा दिया। एचपीडीए की इस कार्रवाई के दौरान प्रभारी प्रवर्तन ऋषि कुमार शर्मा, अवर अभियंता सत्यवीर सिंह, प्राधिकरण का सचल दस्ता उपस्थित रहा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365































