
हरिपुर आवासीय योजना को गति देने के लिए एचपीडीए ने मांगे 100 करोड़ रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने बाबूगढ़ स्थित हरिपुर आवासीय योजना को विस्तार देने के लिए शासन से 100 करोड़ रुपए का बजट मांगा है। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। स्वीकृति मिलने के बाद अधिग्रहण किया जाएगा। इस योजना का विस्तार 30 हेक्टेयर भूमि में हो रहा है।
आपको बता दें कि आनंद विहार और प्रीत विहार आवासीय योजना के बाद एचपीडीए द्वारा हरिपुर आवासीय योजना को विकसित किया जा रहा है। शासन से अनुमति मिलने के पश्चात मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना से अभी तक 145 करोड़ रुपए मिल चुके हैं। इसमें 50% धनराशि एचपीडीए और 50% शासन से ली गई है। प्राधिकरण की धनराशि से भूमि खरीद हो चुकी है। प्राधिकरण के वीसी डॉक्टर नितिन गौड़ ने बताया कि हरिपुर आवासीय योजना में शेष जमीन की खरीद के लिए 100 करोड़ का डिमांड प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। बजट मिलते जमीन की खरीद की आगे की प्रक्रिया तेज की जाएगी।
1st Mall of Hapur || M. 9557396447































