हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बुधवार को अवेध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद के मसूरी के गांव ढ़बारसी में 1,000 वर्ग गज में किए गए फैक्ट्री के अवैध निर्माण को सील कर दिया और भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी है। एचपीडीए के पिलखुवा विकास क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रभारी प्रवर्तन टी के जैन, अवर अभियंता देशपाल सिंह, वीरेश कुमार राणा, पुलिस दल तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010




























