हापुड़,सत्य प्रकाश सीमन (पंजाब केसरी): यदि आपका गठजोड़ मजबूत है, तो असम्भव काम भी सम्भव है, यह देखने को मिला है, यहां चौकडायत मार्किट के सामने, गढ़ रोड हापुड़ पर।
वैसे तो एचपीडीए के इंजीनियर किसी भी भवन की मरम्मत पर उसे गिराने तथा नोटिस भेजने की धमकती है,परंतु एचपीडीए के गठजोड़ से अवैध भवनों का निर्माण तेजी से हो रहा है।

चौकड़ायत मार्किट के सामने लाकडाउन में एक बड़ी दुकान रातों रात बनकर, शटर लग कर तैयार हो गई, परंतु किसी को दिखाई नहीं दी। इंजीनियरों ने धीरखेड़ा क्षेत्र में अनेक फैक्ट्रियां बिना नक्शे के तैयार करा दी। नागरिकों ने पूरे प्रकरण की जांच की मांग की है।


























