हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : अवैध कालोनी व अवैध भवनों पर गुरुवार को भी बाबा का बुलडोजर जम कर चला। इस अभियान के तहत अवैध कालोनी को तहस-नहस किया गया तथा आवासीय व व्यवसायिक भवनों को सील किया गया।
हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम भारी पुलिस बल के साथ हापुड़ की संजय विहार कालोनी में गुरुवार की दोपहर पहुंची और रेलवे के गेट नम्बर-73 के निकट हुई अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर की मदद से जमींदोज कर दिया। इस अवैध कालोनी में बाकायदा सड़कों व नालियों का निर्मान कर एचपीडीए से अप्रुवड बता कर लोगों को बेचा जा रहा था। अवैध कालोनी की वीडियो सोशल मीडिया पर रोजाना वायरल हो रही थी।
रेलवे के गेट नम्बर-73 पुल के निकट बने अवैध व्यवसायिक भवन की करीब एक दर्जन दुकानों को सील किया गया। एचपीडीए ने अवैध रुप से बने आवासीय भवनों को सील कर यह संदेश दिया कि अवैध कालोनियों, अवैध भवनों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।























