हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पिलखवा विकास प्राधिकरण में गुरुवार को प्राधिकरण के सभागार में उपाध्यक्ष द्वारा प्राधिकरण के सभी अनुभवों के क्रियाकलापों की समीक्षा करते हुए आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजन की कार्य योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए अद्यतन कार्यवाही के संबंध में निर्देश दिए गए. हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत प्राधिकरण द्वारा अपनी विकसित कालोनियों के अभ्यर्थियों को लगभग 5000 राष्ट्रीय ध्वज का वितरण कर दिया गया हो तथा अपने मुख्य कार्यालय कैंप कार्यालय प्रधानमंत्री आवास योजना भवनों अलकनंदा समूह आवाज भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज का झंडारोहण कर दिया गया है तथा इन भवनों पर तिरंगे की आप प्रतिबल रंगों में बिजली झालर लाइटों से पूर्व रात्रि से ही सजा दिया गया है.
प्राधिकरण द्वारा शासन के निर्देश पर आगामी 14 अगस्त को प्राधिकरण कार्यालय सभागार में प्रातः 8:00 बजे से विभाजन विभीषिका दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है.
स्वतंत्रता के वर्षगांठ शुभअवसर पर 15 अगस्त को उपाध्यक्ष द्वारा प्राधिकरण कार्यालय में प्रातः 8:00 ध्वजारोहण किया जाएगा तथा लोहिया पार्क को सजाते हुए लोहिया पार्क वाली सड़क पर एकता दौड़ का आयोजन किया जाएगा. अंत में प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही और औषधि पार्क आनंद विहार में औषधि पौधों का रोपण किया जाएगा.
प्राधिकरण उपाध्यक्ष द्वारा प्राधिकरण योजना में रनिंग करने वाले युवाओं की सेना व पुलिस बल की तैयारियों के दृष्टिगत आनंद विहार योजना के प्ले ग्राउंड मैदान में रनिंग ट्रैक एवं ओपन जिम स्थापित कराने का निर्णय लिया गया है.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509
























