घर में घुसकर की मारपीट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा में रास्ते को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इस दौरान मामला इतना बिगड़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया और मार पिटाई की जिससे दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
गांव बदरखा के रहने वाले अखलद ने बताया कि उसका बेटा नवेद 22 अप्रैल को गांव दौताई रिश्तेदारी में गया हुआ था। वहां से गांव में वापस लौटा तो रास्ते में वाहन निकालने को लेकर नवेद और दूसरे पक्ष में कहासुनी हो गई। इस दौरान लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। आरोप है कि 23 अप्रैल की रात को आरोपी घर में घुसे और लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इसके कारण नवेद और जुनैद गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी भाग निकले। पीड़ित का उपचार मेरठ के अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400

























