हापुड़, सीमन : जनपद हापुड़ के जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के कारण सील किए गए इलाकों में चोरी-छिपे चल रही व्यापारिक गतिविधियों व लोगों के आवागमन तथा लोगों द्वारा तोड़ी गई अथवा हटाई गई सील को गम्भीरता से लिया है। जिला प्रशासन ने माना है कि इन गतिविधियों से कोरोना संक्रमण फैलने में मदद मिल रही है।
सूत्रों के अनुसार जिला प्रशासन ने इलाका मैजिस्टे्रेट व पुलिस अधिकारी को निर्देश दिया है कि तोड़ी गई सील अथवा बैरिकेटस को पुन: मजबूती के साथ लगाया जाए तथा हाट स्पाट,कंटेनमेंट व बफरजोन में किसी भी प्रकार की व्यापारिक गतिविधियां व लोगों का आवागमन न हो। दोषियों के विरुद्ध सख्त और कड़ी कार्रवाई की जाए।
बता दें कि अतरपुरा, कोठी गेट, मेरठ गेअ व जदीद, पुलिस चौकियों पर तैनात पुलिस कर्मियों के गठजोड़ के कारण सीलिंग क्षेत्रों में सभी प्रकार की गतिविधियां जारी हैं।
शादी हो या सगाई, ऑफिस पार्टी हो या Kitty Party… अब Arrangements की No Tension. Elite Caterers को कॉल करें और टेंशन से टेंशन फ्री हो जाएं. सम्पर्क करें:-

नील गगन: कच्ची घानी सरसों तेल, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल:

























