हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नववर्ष-2022 के आगमन का काउंट डाउन शुरु हो चुका है और लोगों ने तैयारियां शुरु कर दी है। होटलों, रेस्टोरेंटों को संवारा व सजाया जा रहा है। डिनर के लिए लोग अपनी सीटें बुक करा रहे है। कई होटलों व रेस्टोरेंट में मध्यरात्रि की सीट के सभी स्थान बुक हो गए बताए जा रहे है।
कोरोना की तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। देश में ओमोक्रोन के मामले बढ़ रहे है जिसनें केंद्र व सूबे की सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है। केंद्र व प्रदेश सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक जिला प्रशासन ने एक स्थान पर भीड़ न जुटने देने की ठानी है और लक्ष्य है कि कोविड-19 गाइड लाइन का अक्षरश पालन हो। इसके लिए पुलिस को खास निर्देश दिए गए है।
बता दें कि जनपद हापुड़ से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग व नगरीय क्षेत्र में अनेक होटल व ढाबों का संचालन होता है। ये होटल व ढाबे भी नववर्ष पर ग्राहकों को लुभाने के लिए सभी सम्भव व आवश्यक संसाधन जुटाते है। कई तो शराब भी पिलवाते है। कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने व सम्भावित विवाद को रोकने के लिए नियमित चैकिंग जरुरी है, खासतौर पर 31 दिसम्बर को।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288




























