👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में मेरठ रोड पर एक बाइक कार की चपेट में आ गई जिससे बाइक सवार दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि कार चालक मौके से फरार हो गया.
मामला मंगलवार की रात का है जब मेरठ रोड पर गांव हिरनपुरा के पास गांव नानपुर निवासी 38 वर्षीय राजू अपने साथी 52 वर्षीय मदन शर्मा के साथ गढ़ से गांव नानपुरा जा रहा था. इस दौरान कार की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कार चालक मौके से भाग निकला. पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.





























