जुआरियों की कुंडली खुलेगी मोबाइल चैट व डायरी के पन्नों से
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मुजफ्फरपुरा के एक जुआ घर से बरामद मोबाइल फोन चैटिंग व डायरी व रजिस्टर के पन्नों से उन लोगों की कुंडली खुलेगी, जो भाग्य आजमाने के लिए जुआ घर जाते थे। यह जुआ घर गृहस्वामी राजेंद्र उर्फ राय द्वारा संचालित किया जा रहा है, जो 16 अन्य जुआरियों के साथ पकड़ा जा चुका है।
पुलिस ने ठिकाने से 12 टच स्क्रीन मोबाइल व रसीद बुक तथा रजिस्टर बरामद किए है। टच स्क्रीन मोबाइल व क्यूआर कोड मोबाइल में चैटिंग व भुगतान का राज छिपा है साथ ही रजिस्टर व रसीद के पन्नों पर हिसाब-किताब दर्ज है। बताते है कि ठिकाने पर कई तरह से हार जीत होती थी। जुआरी ताश से फ्लैश व मांग पत्ता तो खेलते ही थे, साथ ही एक का 9 गुना देने का भी दांव लगाया जाता था। इसके अतिरिक्त घड़ी की सुई को घुमाने का भी जुआ होता था।
मौहल्लावासी नाम न छापने की शर्त पर बताते है कि ठिकाने पर हर वक्त लोगों का आना-जाना लगा रहता था और अच्छे परिवारों के बच्चे भी भाग्य आजमाने आते थे। पुलिस को अन्य लोगों को भी चिन्हित कर पकड़ना चाहिए।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811






























