गढ़-गंगा मेले में हुड़दंगियों को बख्शा नहीं जाएगा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर व बृजघाट गंगा तट पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान हेतु उमड़ रहे श्रद्धालुओं का सैलाब पूर्ण यौवन पर है और करीब 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सैलाब गंगा तट पर पहुंच चुका है औऱ यह संख्या 35 लाख तक पहुंच सकती है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान 27 नवम्बर को तथा दीपदान व स्नान 28 नवम्बर को है। तीर्थ यात्रियों के उमडते हुए सैलाब को देखते हुए पुलिस, प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया है तथा सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में निगरानी बढ़ी दी है। 25 नवम्बर से बिना पास वाले वाहनों के मेला क्षेत्र में प्रवेश कर प्रतिबंध लगा दिया है।
सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है और मेला क्षेत्र पर वाच टावर, ड्रान व सीसीटीवी कैमरों की मदद से नियंत्रण कक्ष से निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी है कि हुड़दंगियों को बख्शा नही जाएगा।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






























