👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में तैनात एक परिचालक ने 15,000 रुपए से भरा नोटों का बैग मलिक को वापस लौटा दिया। ईमानदारी की मिसाल कायम करने वाले परिचालक की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।
दिल्ली-बरेली रूट पर रविवार को हापुड़ डिपो के परिचालक ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक यात्री के 15,000 रुपए और मोबाइल फोन रखे बैग को वापस लौटा दिया।
बताया जा रहा है कि रोडवेज बस में एक यात्री का बैग छूट गया था जिसके बाद यात्री से संपर्क किया गया और परिचालक आलोक कुमार ने यात्री को उसका बैग वापस लौटा दिया। बैग में नकदी और मोबाइल देख बैग मलिक की खुशी का ठिकाना ना रहा। आलोक कुमार की चार ओर प्रशंसा हो रही है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065






























