
पिलखुवा थाने में तैनात होमगार्ड 1.44 करोड़ लेकर परिवार संग हुआ फरार
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली में होमगार्ड के पद पर तैनात योगेंद्र कुमार निवासी दिनेश नगर पिलखुवा स्थाई पता गांव जीतपुर रावली रोड मुरादनगर जिला गाजियाबाद के खिलाफ पिलखुवा कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि होमगार्ड योगेंद्र कुमार कमेटी के एक करोड़ 44 लाख रुपए लेकर अपने परिवार के साथ लापता हो गया। जून में समय पूरा हो गया था। सभी को पैसे देने थे। ऐसे में पैसे देने से पहले ही आरोपी होमगार्ड फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
पिलखुवा के रहने वाले विपिन तोमर, इकपाल सिंह समेत 36 लोगों ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 3 साल तक सभी को 10-10 हजार रुपए प्रतिमाह जमा करने थे। समय पूरा होने के बाद सभी को चार-चार लाख रुपए किए जाने थे। जून के समय में रुपए मिलने थे। कमेटी योगेंद्र के पास डाली गई थी। समय पूरा होने पर आरोपी एक करोड़ 44 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























