
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होमगार्ड की लिखित परीक्षा आज से
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नौ केंद्रों पर होमगार्ड की लिखित परीक्षा के मद्देनजर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। शुक्रवार से शुरू हो रही परीक्षा तीन दिनों तक चलेगी। हर दिन दो पालियों में चार हजार से अधिक अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। पहली पाली में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक और दूसरी पाली में दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। पेपर शुरू होने से आधे घंटे पहले ही केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
आई स्क्रीनिंग के साथ-साथ सिल्वर और गोल्ड कोडिंग से भी अभ्यर्थियों की पहचान होगी। परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी आदि लगाए गए हैं। सभी केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सहायक केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं। परीक्षा अवधि में केंद्र से एक किलोमीटर के दायरे में फोटोकॉपी, स्कैनर की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586

























