👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनता और कोरोना के बीच वर्दी की मजबूत दीवार है। लेकिन हाटस्पॉट क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एक कोरोना वॉरियर भीषण गर्मी के कारण चक्कर खाकर गिर पड़ा। बेहोश हुए होमगार्ड को ड्यूटी पर तैनात दूसरे पुलिसकर्मी अस्पताल ले गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने बताया कि होमगार्ड को देखकर ऐसे लगा जैसे उसे दौरा पड़ा है।
आपको बता दें कि हापुड़ के हॉटस्पॉट क्षेत्र छज्जुपुरा में सोमवार को होमगार्ड अरविंद शुक्ला ड्यूटी पर तैनात था। भीषण गर्मी में वह प्यास बुझाने के लिए चंद कदमों की दूरी पर तहसील चौपला पर आ गया। पानी पीने के बाद जैसे ही वह लौटने लगा तो चक्कर खाकर सड़क पर गिर गया। ड्यूटी पर तैनात अन्य कर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।






























