👁 0 views Views
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ तहसीलदार विवेक भदौरिया ने आम की लकड़ी से भरे दो ट्रैक्टरों को पकड़ लिया और जरूरी दस्तावेज मांगे। कागजात ना मिलने पर तहसीलदार ने ट्रैक्टरों को थाने भेज दिया और वन विभाग को कार्रवाई के आदेश दिए।
तहसीलदार विवेक भदौरिया ने बताया कि मंगलवार को वह क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे थे। इसी बीच दो ट्रैक्टरों को उन्होंने गढ़ स्याना मार्ग से गुजरते हुए देखा जिन्हें रोककर जरूरी दस्तावेज मांगे गए लेकिन कागज न दिखा पाने पर उन्हें थाने भेज कर वन विभाग को मामले में जांच के आदेश दिए।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509



























