जमाखोर बेच रहे है धान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुनाफा कमाने के लिए टैक्स चोरी करके दिए गए धान के जमाखोरों ने अब स्टाक बेचना शुरु कर दिया है और 38 सौ रुपए प्रति क्विंटल बताया जा रहा है।
सीजन के शुरु से ही चावल में तेजी का रुख देखते हुए जमाखोरों ने धान का स्टाक शुरु कर दिया था और कालेधन के बल पर मंडी शुल्क की चोरी के साथ हापुड़ व गढ़मुक्तेश्वर में करीब तीन लाख बोरी धान का स्टाक हो गया। स्टाकिस्ट चार हजार रुपए क्विंटल की आस लगाए था। परंतु धान का भाव ऊपर न जाता हुआ दिखने पर स्टाकिस्ट बिकवाल निकल आया औऱ 38 सौ रुपए में बेचना शुरु कर दिया। सूत्र बताते है कि हापुड़ के गढ़ रोड व गढ़मुक्तेश्वर मंडी के गोदामों में मंडी शुल्क चोरी का लाखों बोरी धान भरा पड़ा है।
जनपद हापुड़ में खेती की जमीन बेचने हेतु संपर्क करें: 7037903700






























