हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्यूबेल से सामान चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में ट्यूबवेल का सामान, घटना में इस्तेमाल साइकिल और अवैध चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी हिस्ट्रीशीटर है जिसका नाम विनोद उर्फ भोला पुत्र दीवान निवासी मोहम्मद उद्योग वाला कस्बा बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ है।
विनोद को गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव गढ़ बांगड़ के जंगल से गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने 30 किलोग्राम लोहे का तार, स्टार्टर के कटआउट, तांबे का तार, स्प्रे मशीन के साथ-साथ चोरी में इस्तेमाल साइकिल और अवैध चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी थाना बहादुरगढ़ का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जो कि रात के समय साइकिल से निकलता है और ट्यूबेलो से सामान चोरी कर घटना को अंजाम देता है। आरोपी के खिलाफ चोरी, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट आदि में करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
For SALE and Purchase of Agriculture/Industrial Land: Call @ 7037903700






























