हिन्दू संगठनों ने किया कार सेवकों का सम्मान
हापुड सीमन (ehapurnews.com):अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद मेरठ प्रांत के हापुड़ जिला के प्रखण्ड पिलखुवा में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रांत महामंत्री एडवोकेट गौरव राघव के नेतृत्व में भगवान श्री राम जी के मंदिर के लिए कारसेवा करने वाले कारसेवकों को रविवार को फूल माला पहना कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
हिन्दू नेता गौरव राघव ने कहा कि आज हिन्दू समाज के लिए बड़े ही गर्व का विषय है कि 500 वर्षों के बाद भगवान श्री राम जी का मंदिर अयोध्या की पावन भूमि पर बन रहा है अतः अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया के नेतृत्व में पूरे देश के अन्दर कारसेवकों के सम्मान का कार्यक्रम चल रहा है इसी श्रंखला में अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के द्वारा हापुड़ जिला के विभिन्न स्थानों पर कारसेवक के लिए सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
जिला महामंत्री अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद पंकज गिरी ने कहा कि आज देश के लिए बड़े ही गौरव का विषय है कि हमारे पूर्वजों ने जो राम मंदिर के लिए संघर्ष किया था जिसमें लाखों लोगों ने अपना जीवन बलिदान कर दिया आज उसी का परिणाम है कि अयोध्या की पावन भूमि पर भगवान श्री राम जी का पावन मंदिर बन रहा है।अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद समस्त हिन्दू समाज को हार्दिक बधाई देता है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल अनुज शर्मा, देवेन्द्र कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540






























