हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट हापुड़ में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया जिसमें एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद की हिंदी प्रवक्ता डॉ बीना शर्मा और केशव मारवाड़ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर डॉ प्रीति कौशिक मुख्य वक्ता रही। इस दौरान प्रवक्ताओं ने कहा कि छात्र-छात्राओं को हिंदी को याद करने के साथ-साथ समझना भी आवश्यक है। हिंदी हमारी जन-जन की भाषा है जिसका प्रयोग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी गर्व के साथ किया जाता है। संस्था के अध्यक्ष डॉ विकास अग्रवाल ने बुके देकर पटका पहना कर अतिथियों का स्वागत किया और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि हिंदी हमारी आन, शान और पहचान है। हमें यह प्रण लेना चाहिए कि अपने दैनिक जीवन में हिंदी का प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मिथिलेश, डॉ मंजू ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में प्राचार्य भारती गुप्ता, डॉक्टर संजीव भारद्वाज, मंगल सेन गुप्ता, संजीव, दिव्या सिद्धू आदि उपस्थित रहे।





























